पंजाब के अमृतसर जिला पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर की गई कार्रवाई में मजीठा रोड थाना पुलिस ने फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की हुई पहचान गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो ऋषि विहार गंदा सिंह कॉलोनी मजीठा रोड का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 चोरी किए मोबाइल बरामद किए हैं। मजीठा रोड थाने के इंस्पेक्टर रणजीत सिंह धालीवाल के नेतृत्व में एएसआई मनमोहन सिंह और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। राहगीरों से छीनता था मोबाइल पुलिस के अनुसार आरोपी राहगीरों से मोबाइल छीनने का काम करता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है। यह कार्रवाई एडीसीपी सिटी-2 हरकमल कौर और एसीपी उत्तर अरविंद मीना की देखरेख में की गई।


