भास्कर न्यूज | टोंक/ निवाई आचार्य वर्धमान सागर महाराज के श्रीसंघ में शामिल आर्यिका शीतल मति माता का शनिवार शाम करीब 6 बजे समाधिमरण हो गया। उन्होंने 9 दिन से भोजन-पानी का त्याग कर रखा था। रविवार को उनकी चकडोल यात्रा निकाली जाएगी। वे आचार्य के साथ यहां शीतकालीन प्रवास पर विराजमान थीं। उल्लेखनीय है कि आचार्य वर्धमान सागर यहां 33 पिच्छिकाओं के साथ विराजे हैं। आचार्य के श्रीसंघ से पांच महीने में यह पांचवीं समाधि: आचार्य वर्धमान सागर महाराज के श्रीसंघ में यह पांचवीं समाधि है। इससे पहले टोंक स्थित अमीर गंज जैन नसिया में चातुर्मास के दौरान मुनि विशाल सागर महाराज, मुनि चिन्मय सागर महाराज, क्षुल्लक शील सागर महाराज की समाधि हो चुकी है। 6 नवंबर को आर्यिका वत्सल मति की चौथी समाधि टोंक में हुई थी। आचार्य वर्धमान सागर के शिष्य मुनि मर्यादा सागर की समाधि दिसंबर वर्ष 2022 में हुई थी।


