डाक विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

भास्कर न्यूज | बाड़मेर धोरीमन्ना एवं चौहटन डाक उप मंडल के अधीन सेड़वा, चौहटन एवं रानीगांव उप डाकघर में शनिवार को भारतीय डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अधीक्षक डाकघर बाड़मेर मुकेश कुमार सोनी ने ग्रामीण डाक सेवकों को डाकघर की विभिन्न योजनाओं यथा सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, आधार सेवाओं प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। निरीक्षक डाकघर शिवराज कुम्हार ने आगामी फरवरी माह में आयोजित होने वाले डाक जीवन बीमा के महा अभियान के बारे में सभी शाखा डाकपालों को निर्देशित करते हुए आवंटित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शत प्रतिशत प्राप्त करने एवं योजना को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी डॉ. जी बी मुकेश सहारण, उपडाकपाल ललित मालू, मुकेश कुमार, महावीर बोथरा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *