जैन प्रतिभावान मेडल समारोह आज

बाड़मेर | जैन समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों व प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने को लेकर जैन श्रीसंघ बाड़मेर से सम्बद्ध जैन जागृति मंच संस्थान बाड़मेर की ओर से शिक्षा सत्र 2024-25 का मेडल सम्मान समारोह रविवार को होगा। संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि दोपहर 1 बजे प्रतापजी की प्रोल स्थित में कार्यक्रम होगा। मंच सचिव कैलाश बोहरा ने बताया कि शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 10 से उच्चतर की कक्षाओं के अव्वल विद्यार्थियों व समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं जिनका राजकीय सेवा आदि में चयन हुआ है। उन सभी प्रतिभाओं का मेडल सम्मान समारोह में सम्मान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *