दो दिवसीय पीएनबी होम लोन एक्सपो शुरू:होम लोन के साथ सोलर लाेन और कई रिटेल लोन के एक्सपर्ट रहे मौजूद

झालान स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में पंजाब नैशनल बैंक मंडल, जयपुर-अजमेर की ओर से आयोजित दो दिवसीय होम लोन एक्सपो का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। 7 और 8 फरवरी को चलने वाले इस एक्सपो का उद्घाटन डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा प्रेमचंद बैरवा ने किया। इस दौरान बैंक की लोन स्कीम और ब्याज दरों के बारे में जानकारी दी जा रही है। एक्सपो में शामिल होने आए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने बताया- हमारी सरकार की ओर से होम लोन, सोलर एनर्जी अनुदान, और कई विशेष फाइनेंशियल सहायता की जा रही है। हमारी सरकार स्वच्छ ऊर्जा के प्रोत्साहन, किफायती आवास व्यवस्था, और सर्वजन हित में फाइनेंशियल समावेशन के लिए प्रतिबद्ध है। अंचल प्रमुख राजेश भौमिक ने बताया- यह एक्सपो राजस्थान में PNB के सभी मंडल कार्यालयों की ओर से लगाया जा रहा हैं। इस लोन मेले में होम लोन के अलावा सोलर लाेन पर भी विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित रहेगा। उन्होंने बताया कि दो दिन तक आयोजित होने वाले लोन मेले में होम लोन और सोलर लाेन के साथ-साथ अन्य रिटेल लोन जैसे गोल्ड लोन व कार लाेन के बारे में जानकारी दी जा रही है। मंडल प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने बताया- इस अवसर पर शहर के प्रमुख बिल्डरों के साथ-साथ सोलर पैनल के डीलर भी शामिल हों रहे हैं। इस लोन मेले का लोगों को भरपूर फायदा मिलेगा। साथ ही रियायती दरों पर सोलर पैनल के अलावा भूखंड और मकान की खरीद कर सकेंगे। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इसी क्रम में बैंक की ओर से 13 फरवरी को भी पीएनबी एमएसएमई लोन मेला किशनगढ़ व जयपुर में लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *