अपात्र लाभार्थियों के लिए आखिरी मौका:28 फरवरी तक खाद्य सुरक्षा योजना से नाम नहीं हटाने पर होगी वसूली

झालावाड़ में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने खाद्य सुरक्षा योजना के अपात्र लाभार्थियों को अपना नाम स्वेच्छा से हटवाने का आखिरी मौका दिया है। जिला रसद अधिकारी देवराज रवि के अनुसार विभाग संपन्न परिवारों से अपील कर रहा है कि वे खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम हटवा लें, जिससे वास्तविक जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ मिल सके। विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 फरवरी 2025 तक जो अपात्र लाभार्थी नाम नहीं हटवाएंगे, उनसे 27 रुपए प्रति किलो की दर से गेहूं की राशि वसूल की जाएगी। नाम हटवाने के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी राशन डीलर से प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं और भरकर जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा जिला रसद कार्यालय या उपखंड कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘गिव अप’ अभियान के तहत अब तक 515 अपात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से निष्कासित किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *