मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज से हत्या का आरोपी फरार:14 माह से जेल में बंद कैदी ने सुरक्षाकर्मियों को दिया चकमा, हाथ-मुंह धोने के बहाने भागा

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। शुक्रवार की सुबह हत्या का आरोपी कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। फरार कैदी की पहचान ऋषिकेश कुमार दुबे के रूप में हुई है, जो दिसंबर 2023 से हत्या के आरोप में जेल में बंद था। ऋषिकेश कुमार दुबे पाटन का रहने वाला है। मेदिनीनगर सेंट्रल जेल के अधीक्षक भगीरथ करजी के अनुसार, ऋषिकेश पिछले 14 माह से अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज करा रहा था। घटना उस समय हुई, जब वह सुबह के समय हाथ-मुंह धोने के लिए वार्ड के बाहर गया। कैदी वार्ड में पीने के पानी और हाथ-मुंह धोने की सुविधाएं गेट के बाहर होने के कारण, कैदियों को नियमित रूप से बाहर जाना पड़ता है। सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही का फायदा उठाते हुए ऋषिकेश ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार होने में सफलता पा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने न्यायालय को सूचित कर दिया है। पुलिस टीमें फरार अपराधी की तलाश में जुटी हुई है। यह घटना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। विशेषकर कैदी वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *