श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का पावन अवसर:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ विधि-विधान, भजन-कीर्तन और अटूट भंडारे का आयोजन

रामगढ़ धाम स्थित श्री श्याम मंदिर में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक दिन रहा। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा का पावन कार्यक्रम संपन्न हुआ। शुभ मुहूर्त में सुबह 11:20 से दोपहर 12:40 बजे तक वाराणसी से पधारे आचार्य ने विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इस पवित्र अवसर पर पांच प्रमुख जजमानों ने भाग लिया, जिनमें शिव कुमार अग्रवाल, राजेश पटवारी, विवेक अग्रवाल, मुकेश बौदिया और मनोज बंसल शामिल रहे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर 3 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर द्वार खोल दिए गए, जहां दरबार दर्शन और सवामणि भोग प्रसाद का आयोजन किया गया। छावनी फुटबॉल मैदान में विशाल भंडारे का आयोजन भी कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कोलकाता के प्रसिद्ध गायक सौरव शर्मा, खलीलाबाद से पधारे हरविंदर सिंह रोमी, लखनऊ की गुड़िया विभा मिश्रा और कोलकाता के प्रसिद्ध कन्हैया म्यूजिकल ग्रुप ने भजनों की प्रस्तुति दी। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्री श्याम प्रभु का शीश विग्रह, श्री गणेश और हनुमान जी की मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई। संध्या काल में भक्ति संकीर्तन के साथ श्री श्याम बाबा का गुणगान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *