पटना में ऑटो-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत:मनेर में उर्स देखकर लौट रहे थे सभी; गाड़ी के परखच्चे उड़े, सड़क पर बिखरीं लाशें

पटना के बिहटा में ऑटो और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। 2 घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी 6 लोग मनेर दरगहा में उर्स देखकर ऑटो से आरा लौट रहे थे। इसी दौरान लेखनटोला पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर बिहटा थाना भेजा। हादसा लेखनटोला पुल के पास हुआ है। हादसे के बाद की 3 तस्वीरें… 50 मीटर तक बिखरी लाशें मृतकों की पहचान मो. गुड्डु (33), मो. इम्तियाज (30), मो. सहजाद (22), सफान (3), अल्फी (2) के रूप में हुई हैं। सभी मृतक आरा के थाना मुस्सेफिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर चित्रलेनपुर के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद करीब 50 मीटर तक शव बिखरे पड़े मिले। ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और सड़क पर खून फैला हुआ था। मृतकों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार बिहटा SHO अमित कुमार ने बताया, ‘रात करीब 2 बजे एक ऑटो पर सवार 5 लोग मनेर से उर्स देखकर भोजपुर लौट रहे थे। इसी दौरान लेखनटोला के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 घायलों का PMCH में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान घायलों में से एक की भी मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर अपडेट हो रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *