भरतपुर जिले के कई इलाकों में देर रात से बारिश का दौर जारी है। रूपवास में हल्की बूंदाबांदी हो रही है तो, नदबई और हलैना इलाके में बादल छाए हुए हैं। शहर में भी देर रात हल्की बारिश हुई। जिससे सर्दी और भी ज्यादा बढ़ गई। हालांकि बारिश होने के बाद कोहरा नहीं छाया। रात भर हुई हल्की बूंदाबांदी मौसम विभाग 31 जनवरी को बारिश की चेतावनी दी थी। कल सुबह से ही धूप निकली लेकिन, शाम होते होते अचानक मौसम बदल गया। रात करीब 9 बजे घने बादल छा गए। जिसके बाद जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। पूरी रात हल्की बूंदाबांदी होती रही। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। ठंडी हवाएं चल रही हैं। सरसों की फसल गलने लगी बारिश की वजह किसानों के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें छा गई हैं। बारिश की वजह से सरसों की फसल में तना गलन की समस्या होने लग गई है। वहीं गेहूं के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद हैं सरसों की फसल करने वाले किसानों को बारिश से नुकसान हो सकता है।


