शास्त्री नगर सड़क पर रात को धरने पर बैठे लोग:बोले- 5 दिन से घरों में पानी नहीं आ रहा, समाधान होने तक नहीं उठेंगे

सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में शास्त्री नगर एरिया में करीब 2 दर्जन घरों में पिछले 5 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में आज शनिवार की रात स्थानीय लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए। लोगों का कहना है- जब तक समाधान नहीं होता है, तब तक धरना जारी रखेंगे। धरने पर बैठे यशस्वी सिंह राठौड़ ने बताया कि लंबे समय से 2 दर्जन से ज्यादा घरों में पेयजल की समस्या है। 5 दिन से तो पानी बिल्कुल भी नहीं आ रहा है। इस बारे में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन वह कोई भी सुनवाई नहीं करते और केवल आश्वासन देते हैं। ऐसे में आज परेशान होकर स्थानीय लोगों ने धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक कि पेयजल की समस्या का समाधान नहीं होता है। यशस्वी ने बताया कि पहले जो पाइप लाइन डाली गई थी, वह पूरी खराब हो चुकी है। इसके अलावा इलाके में जो ट्यूबवेल है, उसका पानी भी दूसरी जगह सप्लाई होता है। ऐसे में जलदाय विभाग के अधिकारियों से कहा था कि वे ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई चालू कर दें, या फिर नई पाइपलाइन डाल दे। लेकिन उन्होंने कोई भी समाधान नहीं किया। इसके कारण आज अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *