दोरनापाल| सुकमा के प्रेस क्लब भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने पत्रकारों से चर्चा करते बताया कि 12 फरवरी को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु की मौजूदगी में रायपुर में युवा महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें 40 वर्ष से कम आयु के युवाओं को शामिल किया जाएगा, जो पंचायत से लेकर लोकसभा तक कांग्रेस के टिकट या निर्दलीय रूप से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहकर चुनाव लड़ चुके हैं। इसमें अजा, अजजा, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को प्राथमिकता के साथ शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों से जुड़े युवाओं को भी बुलाया जाएगा।


