एफपीओ सदस्यों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

नारायणपुर| जिला मोहला-मानपुर से आए किसान उत्पादक संगठन के सदस्यों ने 27-28 जनवरी को कृषि विज्ञान केंद्र, नारायणपुर एवं मल्टीएक्टिविटी सेंटर कोचवाही का शैक्षणिक भ्रमण किया। एचडीएफसी बैंक द्वारा संचालित परिवर्तन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस दौरे में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिब्येन्दु दास ने एकीकृत कृषि प्रणाली व प्राकृतिक खेती की जानकारी दी। किसानों को मशरूम उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य व मुर्गी पालन सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया। मिलेट्स आधारित इकाइयों का अवलोकन कर स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *