जांजगीर | चाकू दिखाकर लुटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 980 रुपए और लूटे गए ब्लूटूथ हेडफोन बरामद किए गए हैं। चांपा पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सिवनी निवासी केशव राठौर ग्राम पंचायत की ओर जा रहा था। इस दौरान आरोपी दिनेश कुमार बरेठ उर्फ डीके उर्फ कुशवा (31) ने गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसकी जेब से हजार रुपए आैर ब्लूटूथ हेडफोन लूटकर फरार हो गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 309(4) और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कुरदा मोड़ से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से रकम और ब्लूटूथ हेडफोन बरामद किए।


