जांजगीर| जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जांजगीर‑चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 5 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जांजगीर‑चांपा, लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक परिश्रम रिसोर्सेज प्रालि गुड़गांव उपस्थित रहेंगे। परिश्रम रिसोर्सेज द्वारा स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन के 40 पद और सुपरवाइजर के 40 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। मीटर इंस्टालेशन के लिए आईटीआई और सुपरवाइजर के लिए 12वीं उत्तीर्ण योग्यता निर्धारित है।


