कोंडागांव में भाजपा ने लाया संकल्प पत्र:22 वार्डों में फ्री वाई-फाई समेत 7 बड़े वादे; डिजिटल क्रांति पर फोकस

कोंडागांव में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने चुनाव प्रभारी डॉ. सुभाऊ कश्यप की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय में यह संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने शहर के विकास के लिए 7 प्रमुख संकल्पों के साथ 22 वार्डों के लिए अलग-अलग विशेष वादे किए हैं। पार्टी का मुख्य फोकस कोंडागांव को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने पर है। इसके लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। सभी वार्डों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा संकल्प पत्र में प्रमुख वादों में सभी वार्डों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा, नजूल भूमि पर पट्टा वितरण और पट्टाधारकों को भू-स्वामी का दर्जा देने की बात कही गई है। आवासहीन लोगों को देंगे घर इसके अलावा, आवासीय योजनाओं का विस्तार, बिजली बिल और समेकित कर जमा करने वालों को आवास निर्माण की पात्रता और सभी आवासहीन लोगों को घर देने का वादा किया गया है। महिलाओं पर विशेष ध्यान महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों का पुनर्निर्माण, मॉडल आंगनबाड़ी की स्थापना और महिला स्व-सहायता समूहों को विशेष सहायता का प्रावधान रखा गया है। साथ ही महतारी वंदन योजना का अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ दिलाने की योजना है। स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भाजपा का दावा है कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से न केवल शहर का समग्र विकास होगा, बल्कि पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *