पुलिस ने डकैती-गिरोह के मास्टरमाइंड का किया एनकाउंटर,VIDEO:दादा-दादा कहते दर्द में रोते दिखा,पैर में लगी गोली,जांजगीर में लूटपाट कर लोगों से की थी मारपीट

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में रविवार सुबह 5 बजे पुलिस ने डकैती गिरोह के मास्टरमाइंड का एनकाउंटर किया है। उसके पैर में गोली लगी है, जिससे वो जख्मी हो गया। घायल बदमाश का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो दादा दादा कहते और दर्द में रोते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि, बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर मुख्य आरोपी ने देशी कट्टे से फायरिंग की। जबावी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। पुलिस ने इस गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, 27 और 29 जनवरी को शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्रों में 5 सशस्त्र डकैतों ने लूटपाट की थी। इन घटनाओं में बदमाशों ने लूटपाट के साथ-साथ लोगों पर हमला भी किया था। जिसमें 13 लोग घायल हुए थे। 2 गम्भीर रूप से घायल का बिलासपुर और रायपुर में इलाज चल रहा है। एक कोमा में है। जिसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद गिरोह के मास्टरमाइंड रामनाथ का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने रामनाथ की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख रामनाथ ने देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। जिससे रामनाथ के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने गिरोह के सभी सदस्यों के खिलाफ डकैती, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घायल रामनाथ से पूछताछ जारी है।एसडीओपी योगिता बाली खापर्डे ने इस घटना की पुष्टि की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *