भैरुनाथ मंदिर बना चोरों का निशाना:एक किलो वजनी चांदी का मुकुट चुराया, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बीती रात चोरों ने भैरुनाथ मंदिर को अपना निशाना बनाया और मंदिर से एक किलो वज़नी चांदी का छत्र व दान राशि चुरा ली । सुबह जब पुजारी पूजा अर्चना करने आया तो ताला टूटा हुआ था,सामान बिखरा था और छत्र गायब था । उसने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर का मुआयना किया । मामला रायला थाना क्षेत्र के अजमेर भीलवाड़ा हाईवे 48 पर रोड से आधा किलोमीटर दूर भैरुनाथ मंदिर का है । बीती रात अज्ञात चोरों ने लाम्बिया कला भेरुनाथ मंदिर में धावा बोलते हुए मंदिर में चढ़े हुए चादी के मुकुट को चुरा लिया।घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। लाम्बिया कला भेरू जी मन्दिर के पुजारी भेरू सिह का कहना था की शुक्रवार को सुबह जब मन्दिर में पूजा आरती करने के लिए आया तो मंदिर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। मंदिर में चढ़े हुए चांदी के 1 किलो वजनी मुकुट भी नहीं मिले। भेरू सिह ने घटना की जानकारी ग्रामीणों व रायला पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुच जांच पड़ताल शुरू की।चोरों ने पास में लाम्बिया स्टेशन पर माताजी के मंदिर में भी में चढ़े मुकुट को चुरा लिया। लोगों का कहनाहै की मंदिर में कई बार पहले भी चोरियां हुई है जिसका पुलिस ने कोई भी खुलासा नही किया है कई बार तो पुलिस के जवान घटना की रिपोर्ट लेने के लिए भी मना कर देते हैं।घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *