कैम्पर और बाइक की टक्कर, टीचर की मौत:पति और बेटी सहित 4 घायल, टीचर परिवार के साथ मृत्यु भोज में शामिल होने जा रहा था

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक कैम्पर और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक पर एक टीचर का परिवार था। घटना में टीचर की मौत हो गई। वहीं टीचर की पत्नी और बेटी घायल हो गए। इसके साथ कैम्पर में बैठी एक महिला लड़की भी घायल हो गई। सेवर थाने के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया की घटना दारापुर इलाके की है। निजी स्कूल में पढ़ाने वाला टीचर दिगंबर (45) निवासी गहनौली मोड़ अपनी पत्नी मिथलेश (40) और बेटी महक (15) के साथ इकरन जा रहे थे। उन्हें अपने एक रिश्तेदार के यहां मृत्यु भोज में शामिल होना था। इसी दौरान सेवर थाना इलाके दारापुर गांव के पास उनकी बाइक को एक कैम्पर ने सामने से टक्कर मार दी। घटना में दिगंबर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिगंबर की पत्नी मिथलेश और बेटी महक गंभीर रूप से घायल हो गए। कैम्पर में भी करीब 20 सवारियां सवार थी। कैम्पर में सवार लोग गोवर्धन से एक भात के कार्यक्रम में शामिल होकर धौलपुर जा रहे थे। कैम्पर का ड्राइवर अरुण कुमार (40) और कैम्पर में सवार एक युवती सविता (17) भी घायल हो गई। कैम्पर में सवार सभी लोग धौलपुर के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पर तुरंत मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां दिगंबर को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दिगंबर की पत्नी, बेटी, कैम्पर के ड्राइवर और कैम्पर में सवार युवती का इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *