बच्चों की कल्पनाओं को मिले पंख:एमपीएस जगतपुरा में वार्षिक प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, छात्रों ने पेश की भारत 2047 की झलक

जगतपुरा स्थित एमपीएस संस्कृति स्कूल में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षा सचिव सीए रोहित माहेश्वरी (परवाल) द्वारा उद्घाटित इस प्रदर्शनी में बच्चों ने ‘करके सीखो’ के सिद्धांत को साकार किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें कुछ विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। विशेष आकर्षण का केंद्र रहा ‘इंडिया 2047’ थीम पर आधारित प्रोजेक्ट, जिसमें छात्रों ने भविष्य के भारत की अपनी कल्पना को प्रस्तुत किया। बच्चों ने न केवल अपने प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया, बल्कि अपने वाक् कौशल से दर्शकों को प्रभावित भी किया। उनके द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ-साथ ब्रह्मांड से जुड़ी जानकारियां भी शामिल थीं। इस प्रदर्शनी ने साबित किया कि छोटे बच्चों में भी असीमित क्षमताएं होती हैं, जिन्हें सही दिशा और मंच मिलने पर वे अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *