कुंभ में मगरलोड की उपेक्षा का आरोप लगा प्रदर्शन किया

भास्कर न्यूज | राजिम राजिम कुंभ में मगरलोड के जनप्रतिनिधियों और व्याप​ारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया गया है। जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा कि राजिम कुंभ मेला में जनपद पंचायत मगरलोड के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है, इसके बावजूद मगरलोड जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ गरियाबंद जिला प्रशासन द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसी के विरोध में 31 जनवरी को लोमस ऋषि आश्रम में सुबह 11 बजे धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है। जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों और आम जनता से अपील करते हुए कहा कि राजिम कल्प कुंभ मेला जैसे पावन जगह में उपेक्षा की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *