मुंगेली में चोरी का एक ट्रैक्टर, 7 बाइक जब्त:पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के जरिए 4 आरोपी किए गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

मुंगेली पुलिस ने नए आईजी रामगोपाल गर्ग के पदभार ग्रहण करते ही अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत पुलिस ने एक ट्रैक्टर और 7 बाइक बरामद किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई 12 जनवरी 2026 को सिद्धी विनायक पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले कुंजबिहारी तिवारी की तरफ से लोरमी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद शुरू हुई। तिवारी ने बताया था कि उनका महिंद्रा युवो 275 डीआई ट्रैक्टर (क्रमांक सीजी 28 के 5178) 11-12 जनवरी की दरमियानी रात गायत्री मंदिर, लोरमी के पास से चोरी हो गया था। टीम बनाकर शुरू की जांच बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने चोरी के मामलों में शत-प्रतिशत बरामदगी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के पालन में, उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में साइबर सेल, थाना लोरमी, कोतवाली और फास्टरपुर की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। साइबर सेल, मुंगेली को तकनीकी और मुखबिरी सूचना से पता चला कि ग्राम हरदीडीह निवासी दिलेश सप्रे एक पुराना ट्रैक्टर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने हरदीडीह से दिलेश सप्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ज्यादा पैसे के लालच में बड़े वाहन चुराए पूछताछ में दिलेश सप्रे ने बताया कि, उसने अपने साथी पवन जगत (हरदीडीह निवासी), मनीष साहू (राजपुर निवासी) और एक नाबालिग के साथ मिलकर पहले मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। बाद में उन्होंने अधिक फायदे के लिए बड़े वाहन, यानी ट्रैक्टर चोरी करने की साजिश रची। 11 जनवरी 2026 की रात चारों आरोपी पहले से चोरी की गई पल्सर और पैशन प्रो बाइकों पर सवार होकर लोरमी गए। गायत्री मंदिर के पास खड़ी ट्रैक्टर को देखकर, उन्होंने अपनी बाइक किनारे खड़ी कर दीं। आसपास कोई न होने पर, नाबालिग ने अपनी वाहन की चाबी से महिंद्रा युवो 275 डीआई ट्रैक्टर (क्रमांक सीजी 28 के 5178) को चालू किया और मनोहरपुर होते हुए राजपुर स्थित मनीष साहू के घर ले गए। पुलिस ने दिलेश सप्रे की निशानदेही पर अन्य आरोपियों पवन जगत और मनीष साहू को भी गिरफ्तार किया। नाबालिग पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत चोरी किया गया ट्रैक्टर और सात अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं, जो इन आरोपियों ने चुराई थीं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम जब्त वाहनों की जानकारी 1. ट्रैक्टर इंजन महेन्द्रा युवो 275 डीआई क्रमांक सीजी 28 के 5178
2. पेशन प्रो क्रमांक सीजी 10 ईएल 6748
3. टीवीएस रिडोन क्रमांक सीजी 25 एल 9107
4. पेशन प्रो बिना नंबर इंजन नंबर 07के05एम40986
5. हीरोहोण्डा सीजी 10 ईई 4203
6. पेशन प्रो क्रमांक सीजी 28 बी 9154
7. प्लेटिना क्रमांक सीजी 10 ईबी 4083

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *