भाजपा ने नगर निगम के मेयर, नगर परिषद के अध्यक्ष और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामों को शॉर्टलिस्ट किया है। 9 नगर निगम के मेयर पद के लिए 18 नाम, 20 नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 40 नाम और 19 नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए 38 नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की शनिवार को हुई बैठक में यह तय हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह इन 48 नगर निकायों में अब एक-एक नाम का चयन करेंगे। हालांकि इसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं होगी और न ही लिखित रूप से ही इसे प्रसारित किया जाएगा। चयन के बाद जिला अध्यक्षों और संबंधित पदाधिकारी को यह बता दिया जाएगा। साथ ही उनसे यह भी कह दिया जाएगा कि वे नामांकन पत्र भर दें। पार्टी उन्हें समर्थन दे रही है। चूंकि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं होे रहा है, ऐसे में पार्टी सार्वजनिक रूप से यह नहीं स्वीकार रही है कि वह निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को समर्थन देने के लिए बैठक कर रही है। 19नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए 38 नाम शनिवार को भाजपा मुख्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, सांसद दीपक प्रकाश, दिनेशानंद गोस्वामी, उपस्थित रहे। करीब चार घंटे तक मैराथन बैठक चली। बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने स्वीकार किया कि कोर कमेटी की बैठक में नगर निकाय चुनाव पर भी चर्चा हुई। कई कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है, जिनके नाम पर विचार हुआ। हालांकि यह दलीय आधार पर चुनाव नहीं हो रहा है, ऐसे में सार्वजनिक रूप से उनके बारे में बताना उचित नहीं है। यहां हो रहा है नगर निकाय चुनाव
4 घंटे तक चली मैराथन बैठक, कई नामों पर चर्चा
20नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए 40 नाम 09 नगर निगम के मेयर पद के लिए 18 नाम नगर पंचायत: बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया। नगर निगम: रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, चास, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, आदित्यपुर और मानगो नगर परिषद: गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम।


