कर्मचारी संयुक्त महासंघ का कलेक्ट्रेट पर धरना:खेमराज कमेटी के आदेशों की प्रति जलाई, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले शुक्रवार को दौसा कलेक्ट्रेट के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जहां खेमराज कमेटी के आदेशों की प्रति जलाकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया गया। महासंघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि 11 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर पिछले लम्बे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही। इसमें खेमराज कमेटी को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। साथ ही ओपीएस को यथावत रखा जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए, पदोन्नति दी जाए, संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कई अन्य मांग लम्बित हैं, जिन पर सरकार मंशा ठीक हो तो बिना किसी आर्थिक नुकसान के उन्हें पूरा किया जा सकता है। विभिन्न संगठनों द्वारा बार-बार अवगत कराने के बावजूद वार्ता नहीं कर समाधान नहीं किया जा रहा। ऐसे में समय रहते कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष फैलीराम मीना, प्रदेश मंत्री रामधन मीना, चेतराम मीना, नर्सेज एसोसिएशन से राधाकिशन मीना, बनेसिंह गुर्जर, रामेश्वर प्रसाद मीना, विनोद रैगर, नरेंद्र जैन, शिक्षक संघ से बनवारी लाल मीणा, रामदयाल मीना, राजीव त्रिवेदी, अनिल तिवाड़ी, शंकर मीना, अरुण खण्डेलवाल, महेश कुमार मीना, पशुपालन विभाग से अनुज शर्मा, राजेश शर्मा, हनुमान राणा, हरिमोहन बैरवा, जिला मंत्री मुकेश चन्द मीना समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *