छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर जिले की पुलिस ने 6 लाख 80 हजार रुपये के गांजा के साथ 2 तस्करों को पकड़ा है। दोनों तस्कर कार से करीब 68 किलो गांजा ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते दिल्ली-नोएडा लेकर जा रहे थे। इसी बीच नगरनार में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर के जरिए जानकारी मिली थी कि एक सफेद रंग की वेगेनार कार से एक महिला और एक पुरुष गांजा की तस्करी कर रहे हैं। ये ओडिशा बॉर्डर पार कर धनपुंजी से बस्तर होते हुए फिर दिल्ली जाएंगे। इसी सूचना के आधार पर नगरनार पुलिस की टीम फॉरेस्ट नाका के पास नाकेबंदी की। आने-जाने वाली वाहनों की तलाशी ली गई। मुखबिर की सूचना के बाद पकड़ा इस दौरान ओडिशा की तरफ से मुखबिर के बताए अनुसार एक वेगेनार कार आई। जिसकी तलाशी ली गई। पुलिस ने गाड़ी की डिग्गी समेत सीट के नीचे से करीब 68 किलो गांजा बरामद किया। वहीं कार सवार महिला और पुरुष को हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ की गई। जिन्होंने अपना नाम राहुल सुटवाल गुड़गांव और अर्जीना बीबी निवासी दिल्ली बताया। ओडिशा के किसी ठिकाने से लिए थे गांजा इन्होंने पुलिस को बताया कि, गांजा को ओडिशा के किसी ठिकाने से लेकर आए हैं। छत्तीसगढ़ के रास्ते दिल्ली और नोएडा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और गिरफ्तारी के बाद इन्हें कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।


