मंदिर में विराजित हुए सुंधा माता, हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल:तीन दिनों तक चला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, मंत्रोच्चार के साथ हुई स्थापना

जालोर में तीन दिवसीय सुंधा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को दोपहर में ढोल नगाड़ों के साथ सुंधा माता को विराजित किया गया। इस मौके पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। अध्यक्ष हुकमीचंद सुंदेशा ने बताया- शहर के भीनमाल रोड स्थित एमसीएस के सामने टेकरी पर सुंधा माता के नव निर्मित मंदिर की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का यज्ञ में पूर्ण आहुति के साथ शुक्रवार को समापन हुआ। दोपहर करीब 12 बजे पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार व ढोल के साथ भामाशाह परिवार के द्वारा मंदिर में माताजी की स्थापना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने माताजी व खेतलाजी महाराज के जयकारे लगाए। नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर के शिखर पर कलश व अमर ध्वज की स्थापना की गई। इस दौरान मंदिर पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर माताजी का मंदिर में स्वागत किया गया। रात में हुई भजन संध्या
प्रतिष्ठा के एक दिन पूर्व गुरुवार की रात को आयोजन समिति के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक किशोर पालीवाल सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। समारोह के दौरान सचिव तेजाराम, गणपत सुन्देशा, भोमाराम सुन्देशा, रतनाराम, बाबुलाल, मोहनलाल, सावलाराम, चेतन सुन्देशा, पुखराज सुन्देशा, नारायण, रमेश, रणछोड, कालूराम, पूनमाराम, ओमप्रकाश, हंसाराम, चूनीलाल, विनोद, मुकेश सुंदेशा व शांतिलाल सहित बड़ी संख्या में माली समाज के लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *