भास्कर न्यूज | तुस्मा शबरी डेरा में आयोजित नौ दिवसीय श्री अखंड नवधा रामायण समारोह ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन कथा का निरंतर बखान हुआ, जिससे गांव राममय वातावरण में डूब गया। श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। फाइनल दिवस 27 जनवरी को रात्रि 10:30 बजे प्रारंभ हुआ। 11 मानस मंडलियों के बीच कड़ी टक्कर हुई। आयोजन समिति ने पारदर्शिता हेतु लॉटरी सिस्टम अपनाया। तुलसी पूजा मानस मंडली अनुपस्थित रही। सभी मंडलियों ने रामचरितमानस के प्रसंगों का भावपूर्ण गायन किया। निर्णायक मंडल ने गायन शुद्धता, वेशभूषा, भाव, तालमेल व श्रोताओं पर प्रभाव के आधार पर विजेता चुने। अनिता मानस मंडली, बीरगहनी प्रथम रही जिसे 15001 रुपये नगद व शील्ड मिली। द्वितीय स्थान पर जीवन ज्योति मानस मंडली, सेंदरस सरसीवा रही जिसे 11001 रुपये व शील्ड प्रदान की गई। तृतीय स्थान संगीता मानस मंडली, टुंड्रा को मिला जिसे 9001 रुपये व शील्ड दी गई। चतुर्थ सुनीता विश्वकर्मा मंडली, उदयभाठा रही जिसे 7001 रुपये व शील्ड मिली। पंचम श्री बालाजी मंडली, कटिही को 5001 रुपये व शील्ड प्राप्त हुई। षष्ठम ममता मंडली, कोरबा को 4001 रुपये व शील्ड मिली। सप्तम मीरा मंडली, चोरिया को 3001 रुपये व शील्ड दी गई। अष्टम सुरमई मंडली, जुड़ा लवन को 2001 रुपये व शील्ड मिली। नवम प्रेम सरोवर मंडली, हीर्री बिलासपुर को 1501 रुपये व शील्ड प्राप्त हुई। दशम सावित्री साहू मंडली, तुस्मा को 1001 रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।


