पांमगढ़ | शासकीय प्राइमरी स्कूल मौहारपारा ससहा में वार्षिक उत्सव मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत ससहा की सरपंच कुसुम उत्तरा साहू, उपसरपंच बुधराम साहू, जनपद सभापति जय कुमार साहू और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही पूरे गांव के नागरिक और पामगढ़ विकासखंड के बीआरसीसी डी.के. भर्तिहरि सर, शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष अजय कुमार मधुकर, लहरे सर, वाई साहू तथा शाला के समस्त स्टाफ भी शामिल हुए। वार्षिक उत्सव में उल्लास परीक्षा में सम्मिलित शिक्षार्थियों एवं प्रशिक्षार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक प्रेरक शिक्षिका रानू भारती साहू को भी उनकी विशेष भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। विशेष पुरस्कारों में गाँव के छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों को भी सराहा गया। सीआरपीएफ में चयनित आकाश साहू और बीएसएफ में चयनित वीणा साहू को विद्यालय परिवार की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन के. साहू सर के उद्बोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने छात्र-छात्राओं की मेहनत और सहयोगियों के योगदान की सराहना की।


