जांजगीर | शुक्रवार को महात्मा गांधी जी की शहादत दिवस के अवसर पर एक पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह, ग्राम सरपंच रामकृष्ण कश्यप, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर यादव सहित सेक्टर और बूथ स्तर के प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रमुख उपस्थित लोगों में गढ़ लक्ष्मण कुर्रे, रामफल कश्यप, कौशल प्रसाद कश्यप, गुहाराम, संतोष धीवर, कीर्तन साहू, त्रिजुगी कश्यप, रवि, रमाशंकर साहू, आत्मा राम साहू, राज कपूर, ओंकार, और सोनी जी शामिल थे। इसके अलावा आस-पास के गांवों से भी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी के योगदान, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में भाईचारे और सहिष्णुता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।


