कोरबा| नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा मां सर्वमंगला मंदिर स्थित हसदेव नदी घाट पर 1 फरवरी को शाम 5 बजे हसदेव आरती का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में समिति द्वारा प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि को हसदेव आरती की जाती है। समिति के इस अभियान के अंतर्गत माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 1 फरवरी को यह आयोजन किया जाना है। इस अवसर पर मुख्य यजमान नारायण कुर्रे जिलाध्यक्ष, सतनामी कल्याण समिति, कोरबा उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट यजमान दिलीप साहू डायरेक्टर, न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल, कोरबा, अयोध्या प्रसाद सोनी जिलाध्यक्ष, कनौजिया स्वर्णकार समाज, कोरबा, सतविंदर सिंह सिंधु उपाध्यक्ष, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, ट्रांसपोर्ट नगर, मेदनी प्रसाद मिश्रा प्रशिक्षक, आर्ट ऑफ लिविंग, कोरबा होंगे। नमामि हसदेव सेवा समिति ने जिले के श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होने कहा है।


