किसान पंजाब में मंत्रियों-विधायकों के घर घेरेंगे:बजट से निराशा, MSP गारंटी व मुआवजे पर वादाखिलाफी का आरोप

पंजाब के किसान संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की पूरी तैयारी कर ली है। आगामी 5 फरवरी को किसान पूरे पंजाब में कैबिनेट मंत्रियों और सत्ताधारी विधायकों के आवासों का घेराव करेंगे। इसी कड़ी में अमृतसर में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के न्यू अमृतसर स्थित आवास के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ है। मुख्य मांगें बजट और केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार आंदोलन की रणनीति: “घर से लंगर लेकर पहुंचें” किसान नेता ने आम जनता और किसानों से अपील की है कि वे 5 फरवरी के घेराव को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में अपने घरों से लंगर, दूध और राशन लेकर पहुंचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने अब भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो संघर्ष को आने वाले दिनों में और भी तेज और निर्णायक बनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *