अमृतसर में श्री गुरु रविदास प्रकाश पर्व, श्रद्धा का सैलाब:आप विधायक धारीवाल ने टेका माथा, कम्युनिटी हॉल निर्माण की उठी

अमृतसर में श्री गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर अमृतसर स्थित रविदास मंदिर में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया। इस पावन दिहाड़े पर पंजाब सरकार के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंदिर में नतमस्तक होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया और संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। संगत की मांग और मांग पत्र समारोह के दौरान मंदिर कमेटी के प्रधान हुकूमत राय, सदस्य रविंदर हंस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कुलदीप सिंह धालीवाल को एक मांग पत्र सौंपा। कमेटी ने मुख्य रूप से इलाके में एक कम्युनिटी हॉल के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। क्यों है हॉल की जरूरत कमेटी प्रधान ने बताया कि क्षेत्र में उचित स्थान न होने के कारण गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भारी परेशानी होती है। इस हॉल का उपयोग धार्मिक समागमों और युवाओं की रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी किया जा सकेगा। सरकार का आश्वासन धार्मिक कार्यक्रमों की धूम प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विशेष कीर्तन दरबार सजाए गए और श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर बरताया गया। बड़ी संख्या में पहुंची संगत ने गुरु महाराज के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंदिर कमेटी ने धालीवाल के सकारात्मक रुख के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *