PM के दौरे से पहले कार सवारों ने तोड़ा नाका:जालंधर के लांबड़ा की घटना, पुलिस ने रोका तो कुचलने की कोशिश की गई

जालंधर में प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कड़ी सुरक्षा के बीच कार सवार पुलिस का नाका तोड़कर भाग गए। कार सवार को रोकने के लिए पुलिस ने कोशिश की लेकिन वो नहीं रुके। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार की फुटेज जुटाने में लगी है। अभी तक युवकों के बारेमें कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस ने शहर भर में नाकाबंदी कर रखी है। इसी के तहत लांबड़ा में पुलिस ने विशेष नाका लगाया था। यहां एक कार आई। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो युवकों ने कार को तेज भगा लिया और वैरिकेड तोड़कर निकल गए। ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मचारी ने जब कार को रोकने का प्रयास किया, तो ड्राइवर ने गाड़ी उसकी ओर मोड़ दी और उसे कुचलने की कोशिश की। कार सवारों की तलाश जारी
लांबड़ा थाना पुलिस का कहना है कि युवकों को रोकने की कोशिश की लेकिन वो गाड़ी भगाकर ले गए। उनके एक मुलाजिम की भी बाल-बाल जान बची है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। जल्द ही युवकों को काबू कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *