चंबा में अनियंत्रित कार खाई में गिरी:ड्राइवर समेत दो की मौत, झाड़ियों में पड़ी मिली महिला घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना भलेड़ नाला के पास की है, जहां मारुति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक भूरी सिंह (निवासी कुठेड़, देयोला) और कार सवार रूपा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य यात्री प्रेमलता को गंभीर चोटें आईं। प्रेमलता को पहले स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। पीछे से आ रहे वाहन चालक ने किया बचाव का प्रयास घटना के प्रत्यक्षदर्शी और पीछे आ रहे एक अन्य वाहन के चालक ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और अन्य लोगों को सूचित किया। प्रेमलता को झाड़ियों में से निकाला गया, जिनके सिर से खून बह रहा था। पुलिस थाना तीसा के प्रभारी अशोक ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *