16 फरवरी को भोपाल में प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी संगठन:वेतन विसंगति समेत 51 मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

मध्य प्रदेश कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किया है। मोर्चा के सदस्यों ने टाउन हॉल में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना देकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वेतन विसंगति दूर करने और अनुकम्पा नियुक्ति समेत कुल 51 सूत्रीय मांगों को लेकर वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन का तीसरा चरण प्रदेश के सभी जिलों में धरने के साथ पूरा हुआ है। अब चौथे चरण में 16 फरवरी को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस दिन सभी जिलों से संगठन के सदस्य राजधानी में एकत्रित होंगे और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। संगठन के प्रतिनिधियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है, जिसके कारण सभी अधिकारी और कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है। कर्मचारी संगठन की मुख्य मांगों में वेतन विसंगति को दूर करना और अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर नियमों में संशोधन शामिल हैं। संगठन का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *