कलेक्टर ने माधवगंज स्कूल में लिया वार्षिक परीक्षा का जायजा:मॉडल स्कूल के रूप में होगी विकसित; शिक्षकों ने की असामाजिक तत्वों की शिकायत

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने शुक्रवार को नीमताल स्थित माधवगंज स्कूल क्रमांक 1 का निरीक्षण किया। उन्होंने 9वीं और 11वीं कक्षा की चल रही वार्षिक परीक्षाओं का जायजा लिया। यहां परीक्षाएं बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर हाे रही हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा कक्षों का दौरा किया और अन्य कक्षाओं में पढ़ रहे विद्यार्थियों से भी संवाद किया। 10वीं कक्षा के छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुझाव दिए। कलेक्टर ने बताया कि जिले भर में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं और छात्र सहज होकर परीक्षा दे रहे हैं। स्कूल प्रशासन ने की असामाजिक तत्वों की शिकायत स्कूल प्रशासन ने कलेक्टर के समक्ष कई समस्याएं रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से भवन की मरम्मत, बरसात में छत से पानी टपकने की समस्या और मुख्य सड़क पर स्थित होने के कारण असामाजिक तत्वों से हो रही परेशानियां शामिल हैं। कलेक्टर ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *