प्रतापगढ़ में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन:केशव बस्ती ने निकाली शोभायात्रा और मंगल कलश यात्रा

प्रतापगढ़ में विराट हिंदू सम्मेलन केशव बस्ती के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्व हिंदू समाज की सहभागिता देखी गई। सम्मेलन के तहत भव्य शोभायात्रा और मंगल कलश यात्रा निकाली गई। समाजसेवी किशोर छाबड़ा ने बताया कि मंगल कलश यात्राएं विभिन्न क्षेत्रों से निर्धारित समय पर शुरू हुईं। अलग-अलग मार्गों से निकली कलश यात्रा शीतला माता मंदिर से हनुमान नगर और ननेश नगर की कलश यात्रा प्रारंभ हुई। बड़ा बागेश्वर महादेव जी मंदिर से बड़ा बाग, केशव माधव नगर, श्रीनाथ विहार एवं पार्श्वनाथ विहार की कलश यात्रा निकाली गई। हिंगलाज माताजी मंदिर से ग्वाला मोहल्ला, अहिंसा नगर, वॉटर वर्क रोड एवं हरिजन बस्ती की कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। सभी कलश यात्राएं अपने-अपने मार्गों से होते हुए भव्यता के साथ निकाली गईं, जिनमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के समापन के बाद एक धर्मसभा का आयोजन किया गया। इसमें सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और एकता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *