सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के सीनियर जनरल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। डॉ. बी.एल. यादव एसएमएस मेडिकल कॉलेज की जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर थे। उन्हें पिछले साल ही ट्रोमा सेंटर का नोडल ऑफिसर बनाया था। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सर्जंन की कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए डॉ. यादव शनिवार को गए थे। महाराष्ट्र में डॉ. यादव को सीने में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें पास के हॉस्पिटल लेकर जा गया। तमाम प्रयासों के बावजूद डॉ. यादव को बचाया नहीं जा सका। डॉ. यादव ने अपनी टीम के साथ तीन दिन पहले एसएमएस हॉस्पिटल में एक महिला के पेट की सर्जरी कर 10 किलो की गांठ निकाली थी। सीने में दर्द के बाद अस्पताल में सीपीआर-ट्रीटमेंट दिया
डॉ. बी.एल. यादव को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद उनके सहयोगी डॉ. यादव को गोंदिया के ही एक हॉस्पिटल में लेकर गए। जहां उनको सीपीआर और अन्य ट्रीटमेंट देकर इलाज किया गया। लेकिन वे बच नहीं सके। इस घटना की सूचना के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी समेत अन्य सीनियर डॉक्टर्स उनके जयपुर स्थित निजी निवास पर पहुंचे हैं। पिछले हफ्ते महिला की सर्जरी कर निकाली थी 10 किलो की गांठ
डॉ. बी.एल. यादव ने टीम के साथ एसएमएस हॉस्पिटल में तीन दिन पहले एक महिला की सर्जरी की थी। तब यादव के नेतृत्व में उनकी टीम ने महिला का ऑपरेशन करके उसके पेट से 10 किलो वजन की गांठ निकाली थी। उस महिला को स्वस्थ्य करने के बाद छुट्टी देकर घर भेजा था। ASI में निर्विरोध बने थे अध्यक्ष
एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया (ASI) के राजस्थान चैप्टर के करीब 6 माह पहले हुए चुनाव में डॉ. बी.एल. यादव अध्यक्ष बने थे। पूरे राजस्थान में उनके सामने किसी ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन नहीं भरा था। इसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया था। डॉ. यादव इससे पहले एसोसिएशन के तीन साल तक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।


