पाली में 4 महीने से अधूरी सड़क से लोग परेशान:बोले- खुदाई से टूटी पानी की पाइपलाइन, गड्ढों से एम्बुलेंस का गांव तक पहुंचना मुश्किल

पाली जिले के रानी उपखंड की ग्राम पंचायत सांवलता में विकास कार्य ग्रामीणों के लिए राहत की बजाय परेशानी बन गया है। सांवलता से जीवन्द कलां को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को डामरीकरण के लिए 4 महीने पहले खोदा गया, लेकिन काम अब तक पूरा नहीं हुआ। अधूरी सड़क, कीचड़, गड्ढों और टूटे नल कनेक्शन ने ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित कर दी है। वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है, वहीं पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क के कारण एम्बुलेंस का गांव तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। वही, सड़क निर्माण के दौरान जगह-जगह पेयजल पाइपलाइन तोड़ दी गई। इसके कारण कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। दुर्घटनाओं का डर, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान
ग्रामीण प्रकाश कुमार ने बताया कि यह सड़क अब दुर्घटनाओं का जाल बन चुकी है। बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूल जाने वाले बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। सड़क खुदाई से टूटी पाइपलाइन, गांव में पानी की किल्लत
ग्रामीण मांगी देवी ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान जगह जगह पेयजल पाइपलाइन तोड़ दी गई। इसके कारण गांव के कई मोहल्लों में कई दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। महिलाओं और बच्चों को दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है।
बीमार पड़ने पर हॉस्पिटल पहुंचना भी मुश्किल
मंजू देवी ने कहा कि कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क के कारण एम्बुलेंस का गांव तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। किसी के बीमार पड़ने पर हॉस्पिटल ले जाना बड़ी समस्या बन गया है। कीचड़ और गंदगी से बीमारियों का खतरा
राधा देवी ने बताया कि अधूरी सड़क के कारण जगह जगह गंदा पानी जमा है और बदबू फैल रही है। इससे मच्छर पनप रहे हैं। बारिश होने पर हालात और ज्यादा खराब होने की आशंका है। ग्रामीणों ने जताया विरोध
अधूरी सड़क और पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने और टूटी पाइपलाइन ठीक करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *