पटियाला में गुरु श्री रविदास के प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम:पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने टेका माथा, बोले- भाईचारा ही संत का संदेश

पटियाला में श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसेमें पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं पूरी इंसानियत को अंत तक रास्ता दिखाती रहेंगी। इस दौरान इलाके के लोगों ने मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को सम्मानित भी किया। डॉ. बलबीर सिंह ने गुरु रविदास मंदिर गांव लोट, दंदराला खरौद, सिउणा, गुरु रविदास भवन रणजीत नगर, गांव झील, गुरुद्वारा भगत धन्ना जी, नंदपुर केसो में आयोजित नगर कीर्तन में शिरकत की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गांव बारां और फैक्ट्री एरिया में संगत द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को भी संबोधित किया। इन आयोजनों को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे, प्यार और इंसानियत के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं केवल पंजाब या भारत के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया और इंसानियत के लिए मार्गदर्शक हैं। ये शिक्षाएं हमेशा इंसानियत को नेक, ईमानदार और सेवा करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। डॉ. बलबीर सिंह ने इलाके के निवासियों से गुरु रविदास जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने और समाज भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ग्रामीण हरपाल सिंह विर्क, जसबीर सिंह गांधी, सरपंच बलकार सिंह, केसर सिंह, नसीब सिंह, सुरजीत सिंह, तरसेम सिंह सोनी, राम सिंह और ज्ञान चंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *