पंजाब के लुधियाना में एक महिला के कोख में पल रहा भ्रूण पति की मारपीट के बाद गिर गया। पति की हैवानियत इस कद्र बढ़ गई कि उसने पत्नी के पेट पर भी चोट मारी जिस कारण महिला की हालत बिगड़ गई और पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू करदी है। 22 जनवरी को हुआ था विवाद शिकायतकर्ता महिला प्रीति ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बीती 22 जनवरी को उसकी तबीयत खराब थी, जिस कारण वह घर का काम नहीं कर सकी। इसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया। उसका पति अपना आपा खो बैठे और महिला के साथ बुरी तरह मारपीट करने लगे। पेट में गंभीर चोट आने के कारण हुई बच्चे की मौत पीड़िता के अनुसार मारपीट के दौरान उसके पेट पर गंभीर चोटें आईं। इस हैवानियत का नतीजा यह निकला कि उसके गर्भ में पल रहा भ्रूण गिर गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति माणिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


