गोविंदपुरा मोतीनगर बस्ती में रविवार को हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन गोविंदपुरा चौराहे स्थित मंशापूर्ण बालाजी मंदिर प्रांगण में हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री जितेंद्र लोधा मुख्य वक्ता रहे, जबकि छगनमल बालोटिया ने अध्यक्षता की।
मुख्य वक्ता जितेंद्र लोधा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने प्राचीन काल से लेकर आज तक विश्वगुरु के रूप में पूरे विश्व का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने समाज को जातियों से ऊपर उठकर ‘एक कुआं, एक श्मशान और एक मंदिर’ की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। लोधा ने कहा कि इससे सामाजिक समरसता और एकता सुदृढ़ होगी।
मातृशक्ति वक्ता ममता दीदी ने परिवारों के भीतर ‘कुटुंब प्रबोधन’ के विचार को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह संस्कारों और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में संत गोपालराम, गोविंदराम और रविराम ने सानिध्य प्रदान किया। भेरूलाल शर्मा ने संयोजक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर निवर्तमान सरपंच गणपत सिंह गोवल, पंचायत समिति सदस्य सुशीला देवी रावत, नरेंद्र सिंह रावत, राजेश कुमावत, ताराचंद जांगिड़, विक्रांत सिंह रावत, घनश्याम बंजारा, सुभाष जांगिड़, राजेश परिहार, राजेश जांगिड़, भूपेश जांगिड़, योगेंद्र सिंह राठौड़, कृष्ण गोपाल जोशी, गोपाल सिंह चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति ने भी सहभागिता की।


