बठिंडा जिले में एसएसपी कार्यालय के सामने कोर्ट के गेट पर एक वकील ने पार्किंग करवा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज में वकील हेमराज गर्ग पार्किंगकर्मी को थप्पड़ मारते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद जिला बार एसोसिएशन ने वकील हेमराज गर्ग को बार से डी-बार कर दिया है। घटना सीसीटीवी में कैद घटना 14 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में वकील हेमराज गर्ग पार्किंगकर्मी को थप्पड़ मारते हुए साफ दिख रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन ने मामले में वकील हेमराज गर्ग पुत्र तरसेम लाल गर्ग को अपना पक्ष रखने का मौका दिया था। एसोसिएशन ने की कार्रवाई की पुष्टि हालांकि, जब वकील एसोसिएशन के सामने पेश नहीं हुए, तो उन्हें बार से डी-बार करने का निर्णय लिया गया। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष गुरविंदर सिंह मान ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मारपीट करने वाले किसी भी बार सदस्य को बख्शा नहीं जाएगा।


