भुरकोनी| सर्व हिन्दू समाज मंडल भुरकोनी कोल्दा के तत्वावधान में ग्राम भुरकोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 4 फरवरी को होगा। दोपहर 1 बजे से गौठान परिसर में कार्यक्रम शुरू होगा। सम्मेलन का उद्देश्य सनातन समाज को एकजुट व सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षित करना है।


