अनूपपुर में युवती से छेड़छाड़-मारपीट करने वाला पकड़ाया:गिरफ्तारी से बचने आंधप्रदेश में टाइल्स कंपनी में कर रहा था काम

अनूपपुर जिले में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। 24 साल का आरोपी अंकित कोल घटना के बाद से ही फरार था और पुलिस से बचने के लिए वहां एक टाइल्स फैक्ट्री में छिपकर काम कर रहा था। यह मामला पिछले साल 15 दिसंबर 2025 का है। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 साल की एक युवती जब आईटीआई कॉलेज जा रही थी, तभी तिपान नदी के पास आरोपी अंकित कोल ने उसे रोक लिया। आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। परिजन ने पुलिस को किया गुमराह तलाश के दौरान शुरुआत में आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस का सहयोग नहीं किया और उसके घर पर न होने की बात कहकर गुमराह करते रहे। हालांकि, जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो परिजन ने कबूल किया कि अंकित घटना वाले दिन से ही भागा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और उसके मोबाइल को ट्रेस करना शुरू किया। आंध्र प्रदेश में मिली लोकेशन पुलिस की निगरानी के दौरान आरोपी की लोकेशन आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में मिली। सूचना पुख्ता होते ही कोतवाली पुलिस की एक टीम आंध्र प्रदेश रवाना की गई। वहां के बल्लीकुरवा थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस ने अंकित कोल को दबोच लिया। टाइल्स फैक्ट्री में कर रहा था मजदूरी थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर रहने के लिए आंध्र प्रदेश की एक टाइल्स फैक्ट्री में मजदूरी करने लगा था। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार कर वापस अनूपपुर ले आई है, जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *