बुरहानपुर में संत रविदास जयंती पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी:समता सामाजिक न्याय के संदेश को कांग्रेस नेताओं ने आज भी प्रासंगिक बताया

बुरहानपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर संत रविदास के विचारों को स्मरण किया। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान कहा कि संत रविदास ने समता, सामाजिक न्याय, मानव गरिमा और भाईचारे का संदेश दिया था। उनका यह संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक असमानता के विरुद्ध आवाज उठाई और एक समतामूलक समाज की कल्पना की थी। पार्टी का मानना है कि संत रविदास के विचार ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज के समाज को नैतिकता, करुणा और समानता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कांग्रेस उनके दिखाए रास्ते पर चलकर सामाजिक सौहार्द, संवैधानिक मूल्यों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर बुरहानपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टाक, बुनकर संघ प्रदेश अध्यक्ष सलीम कॉटन वाला, पार्षद मीना मोरे और विनोद मोरे सहित शेख आरिफ, असगर शेख, आशीष भगत, निखिल खंडेलवाल, कैलाश पाटिल, अरुण जोशी, इमरान खान, शहजाद नूर, शेख रुस्तम, वसीम बक्श, रफीक शेख और असलम खान उपस्थित रहे। नेपानगर में भी संत रविदास मंदिर पर समाजजनों द्वारा संत शिरोमणि संत रविदास महाराज की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटिल, नगर पालिका उपाध्यक्ष सरला प्रवीण काटकर, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नीलेश महाजन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस, विनोद पाटिल, विजय यादव, जगमीत सिंह जॉली, समाज के संरक्षक प्रवीण काटकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *