धार में भाजपा ने केंद्रीय बजट का LIVE प्रसारण देखा:जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बजट को समावेशी और विकासपरक बताया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। धार जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने इस बजट का सीधा प्रसारण देखा। भाजपा जिलाध्यक्ष महंत नीलेश भारती के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों और प्रमुख स्थानों पर प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। धार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में विधायक नीना वर्मा, डॉ. शरद विजयवर्गीय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, जिला टोली सदस्य मोहित तातेड़ और मंडल अध्यक्ष विशाल निगम सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने सामूहिक रूप से बजट सुना। भाजपा नेताओं ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह युवा, महिला, किसान, व्यापारी और गरीब वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने इसे देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने वाला बजट बताया। जिलाध्यक्ष बोले- विश्वास आधारित विकास का बजट
भाजपा जिलाध्यक्ष महंत नीलेश भारती ने कहा, “यह विश्वास पर आधारित विकास का बजट है, जो आने वाले 10 वर्षों में भारत की दिशा तय करेगा। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की ओर एक मजबूत कदम है और हर वर्ग को राहत देने वाला समावेशी बजट है।” विधायक नीना वर्मा ने टिप्पणी की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी, जिला पदाधिकारी अमृत जैन, राखी राय, मनीष प्रधान, सोनू रघुवंशी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार, मंडल महामंत्री अमित शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र तिवारी, कालीचरण सोनवानिया, बादल मालवीय, देवेंद्र रावल, सन्नी होड़ा, प्रतिभा शर्मा, मंजुला बघेल, अनुसुईया वैष्णव, अल्पना जोशी और डाली जाधव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *