टोंक मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय टोंक पर जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को संत रविदास जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल रहे। साथ ही सामूहिक रूप से भाजपा कार्यालय पर बजट को सुना गया। इस मौके पर एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली सरकार है जिसके नेतृत्व में हर समुदाय को एक समान नजर से देखकर संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास किसी एक जाति के नहीं बल्कि सर्व मानस जन के प्रेरणा के स्वरूप थे। सामाजिक समरसता का संदेश देती उनकी शिक्षाएं आज भी एकता, सद्भावना व चरित्र निर्माण के लिए सर्वथा अनुकरणीय हैं। संत रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रेरणादायक हैं।समाज सुधारक संत रविदास ने अपनी दोहों और उपदेशों के माध्यम से जाति आधारित सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संदेश दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान संत थे। उन्होंने अपने उपदेशों और वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और जातिगत असमानता के विरुद्ध सशक्त आवाज उठाई।संत परंपरा में गुरु रविदास जी भक्ति, समता और मानव मूल्यों के ध्वजवाहक हैं। उन्होंने अपने विचारों और वाणी से जाति-भेद, ऊंच-नीच और अन्याय का विरोध किया तथा प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सतीश चंदेल,दीपक संगत,नरेश बंसल,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर, प्रधान काबरा, जिला मंत्री नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया, रामकिशन गुर्जर, जिला प्रवक्ता जुली शर्मा, रत्तीराम पहाड़िया, जिला प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश मंगल, कार्यालय प्रभारी शम्भू शर्मा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, बलवंत मराठा, आरव सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष विष्णु चांवला आदि मौजूद थे।


