बांसवाड़ा के लियो इंस्टीट्यूट में रविवार को आयोजित मेगा इवेंट ‘सृजनम’ में रचनात्मकता, विज्ञान और संस्कृति प्रजेंटेशन दिया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोग छात्रों द्वारा तैयार किए गए 937 से अधिक मॉडल प्रदर्शनी में रखे गए। कलेक्टर बोले – यह भविष्य के वैज्ञानिकों की झलक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव और आरएसएस विभाग प्रचारक विकास राज ने किया। मॉडलों का अवलोकन करते हुए कलेक्टर यादव ने कहा- ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के छात्रों द्वारा इस स्तर का नवाचार बेहद प्रेरणादायक है। यह भविष्य के वैज्ञानिकों और नवप्रवर्तकों की स्पष्ट झलक देता है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक मनीष त्रिवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन की अवधारणा पर प्रकाश डाला। हॉरर हाउस और विशाल शिवलिंग बने आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम में कई ऐसे मॉडल और प्रस्तुतियां रहीं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनीं— सेल्फी पॉइंट: कैंपस में स्थापित विशाल शिवलिंग और डबल-डेकर बस के मॉडल के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। मेट्रो सिटी जैसा अनुभव: छात्रों द्वारा तैयार किया गया हॉरर हाउस और फन ज़ोन युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय रहा। कई आगंतुकों ने इसे बड़े शहरों के थीम पार्क जैसा अनुभव बताया। टेक्नोलॉजी मॉडल: माही अपर हाई लेवल नहर, स्मार्ट स्पीड ब्रेकर, न्यूक्लियर पावर प्लांट जैसे मॉडल छात्रों की तकनीकी समझ और वैज्ञानिक सोच को दर्शाते नजर आए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां खुले मंच पर एनसीसी, योग, कराटे और पिरामिड एरोबिक्स की प्रस्तुतियों ने दर्शकों में जोश भर दिया। वहीं “भारत: अतीत, वर्तमान और भविष्य” थीम पर आधारित नृत्य ने लोगों को भावुक कर दिया।
‘मेक इंडिया ग्रेट अगेन’ और पर्यावरण संरक्षण जैसे संदेशों ने कार्यक्रम को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा। छात्रों के स्टार्टअप से ₹3.20 लाख से ज्यादा की बिक्री ‘सृजनम’ केवल प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रहा। यहां छात्रों के स्टार्टअप और बिजनेस स्किल्स को भी मंच मिला। पूर्व और वर्तमान छात्रों द्वारा लगाए गए हस्तशिल्प, गारमेंट बुटीक, क्रोशिया और रेजिन आर्ट के स्टॉल्स से ₹3 लाख 20 हजार से अधिक की बिक्री दर्ज की गई।


