कटनी में खड़े ट्रक से टकराई एक्टिवा:दो युवक गंभीर, स्कूटी के परखच्चे उड़े; नेशनल हाइवे पर गाय को बचाने में हादसा

कटनी जिले के मझगवां में रविवार शाम एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर बरही तिराहे के पास एक तेज रफ्तार एक्टिवा सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस टक्कर में एक्टिवा सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाय को बचाने के प्रयास में हादसा जानकारी के मुताबिक, कटनी के दुर्गा चौक निवासी मोहित राय (18) और ग्राम देवरी निवासी ओमप्रकाश पटेल एक्टिवा से बड़वारा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे मझगवां के पास बरही तिराहे पर पहुंचे, तभी अचानक सामने एक गाय आ गई। गाय को बचाने की कोशिश में चालक ने अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी सीधे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। एक्टिवा के परखच्चे उड़े हादसा इतना भीषण था कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मदद की और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया। सिर और हाथ-पैर में आई गंभीर चोट अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों के सिर और हाथ-पैर में गहरी चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में जुटी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और वहां खड़े ट्रक की स्थिति का पता लगा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *